Skip to content
Mr. Sehat WaleNatural Foods
हमारे बारे मेंAbout us

मि. सेहत वाले नेचुरल फूड्सMr. Sehat Wale Natural Foods

रामगंजमंडी, कोटा की एक छोटी सी चक्की से शुरू हुआ काम — और वही सिद्धांत आज तक।A small chakki in Ramganjmandi, Kota — and the same principle it started with.

Mr. Pavan Kumar, founder and proprietor
श्री पवन कुमारMr. Pavan Kumar
संस्थापक एवं प्रोप्राइटरFounder & proprietor

हमारी कहानीOur story

बात कुछ साल पुरानी है। रामगंजमंडी की मंडियों में धनिया और लाल मिर्च की महक के बीच बड़े हुए श्री पवन कुमार जी ने एक बात बार-बार महसूस की — बाज़ार में मिलने वाले ज़्यादातर पिसे मसालों में मिलावट, पुराना माल या बेजान रंग होता था। घर की रसोई में जो स्वाद दादी-नानी के हाथ का हुआ करता था, वो कहीं खो सा गया था। यहीं से जन्म हुआ Mr. Sehat Wale का — “सेहत” यानी सेहतमंद और शुद्ध, और “वाले” यानी अपनों जैसा भरोसा। शुरुआत एक छोटी सी चक्की से हुई, जहाँ चुनिंदा खड़े मसाले खुद हाथ से जांचकर खरीदे जाते, साफ किए जाते और छोटी मात्रा में पीसे जाते — ताकि हर पैकेट में ताज़गी बनी रहे। आज Mr. Sehat Wale रामगंजमंडी, कोटा से राजस्थान के कई घरों तक पहुँच चुका है — लेकिन सिद्धांत वही है: ना कोई कृत्रिम रंग, ना मिलावट, बस शुद्ध मसाला और सीधा भरोसा।It started a few years ago. Growing up amid the aroma of coriander and red chilli in the markets of Ramganjmandi, Mr. Pavan Kumar kept noticing one thing — most ground spices sold in the market were adulterated, old stock, or artificially coloured. The flavour that used to come from a grandmother’s hands in the kitchen had somewhere been lost. That’s where Mr. Sehat Wale was born — “Sehat” meaning healthy and pure, and “Wale” meaning trusted like family. It began with one small chakki, where select whole spices were hand-checked, cleaned and ground in small batches — so every packet stayed fresh. Today Mr. Sehat Wale has reached many homes across Rajasthan from Ramganjmandi, Kota — but the principle remains the same: no artificial colour, no adulteration, just pure spice and straightforward trust.

Mr. Sehat Wale Natural Foods रामगंजमंडी, कोटा (राजस्थान) की एक FSSAI रजिस्टर्ड मसाला निर्माण इकाई है। हमारा काम बड़ा नहीं, साफ है — अच्छे खड़े मसाले खरीदना, उन्हें ठीक से साफ करना, छोटी मात्रा में पीसना और फूड ग्रेड सीलबंद पैकिंग में सीधे ग्राहक तक पहुँचाना। यही वजह है कि जो एक बार लेता है, वो दोबारा माँगता है।Mr. Sehat Wale Natural Foods is an FSSAI registered spice-manufacturing unit based in Ramganjmandi, Kota (Rajasthan). Our work isn’t large, but it’s clean — buying good whole spices, cleaning them properly, grinding in small batches and delivering straight to the customer in sealed food-grade packaging. That’s why anyone who buys once, comes back for more.

  • प्रोप्राइटरProprietorश्री पवन कुमारMr. Pavan Kumar
  • प्रकारTypeमसाला पिसाई इकाई एवं रिटेलरSpice grinding unit & retailer
  • FSSAI22226057000012
  • GSTIN08DPFPK3324N1ZM
  • उपलब्धAvailableरिटेल एवं थोकRetail & bulk
कैसे बनते हैंHow it is made

मंडी से पैकेट तक, पाँच कदमFrom the mandi to the pack, in five steps

01

चुनिंदा कच्चा मालSelecting

रामगंज मंडी से चुनिंदा खड़े मसाले, हाथ से जांचकर खरीदे जाते हैं।Whole spices hand-picked at Ramganj Mandi, checked grain by grain.

02

सफाईCleaning

धूल, मिट्टी और अशुद्धियाँ हटाने के लिए हाथ से छाना जाता है।Hand-sieved to take out dust, grit and any impurity.

03

सुखानाDrying

प्राकृतिक तरीके से, खुली धूप में सुखाया जाता है।Dried the natural way, in open sunlight.

04

ताज़ी पिसाईGrinding

अपनी चक्की पर छोटी मात्रा में पिसाई, ताकि खुशबू बरकरार रहे।Ground in small batches on our own chakki, so the aroma stays intact.

05

पैकिंगPacking

फूड ग्रेड, हाईजीनिक पाउच में तुरंत सील की जाती है।Sealed straight into food-grade, hygienic pouches.

ऑर्डर करेंOrder now

आज ही अपना ऑर्डर भेजेंSend your order today

उत्पाद पेज से आइटम चुनें और WhatsApp पर भेजें, या UPI से सीधे भुगतान करें। थोक दरों के लिए भी यहीं बात कर लीजिए।Pick your items and send them on WhatsApp, or pay directly by UPI. Bulk rates can be agreed on the same chat.