गोपनीयता नीतिPrivacy Policy
हम केवल वही जानकारी लेते हैं जो आपका ऑर्डर पूरा करने के लिए ज़रूरी है।We collect only the information needed to complete your order.
हम क्या जानकारी लेते हैंWhat we collect
ऑर्डर पूरा करने के लिए आपका नाम, मोबाइल नंबर और डिलीवरी पता। यह जानकारी आप स्वयं WhatsApp पर, फ़ोन पर या साइट के कोटेशन फॉर्म के ज़रिए हमें देते हैं। हम आपसे कोई कार्ड, पिन, OTP या बैंक पासवर्ड कभी नहीं माँगते।Your name, mobile number and delivery address, to complete the order. You give us this yourself on WhatsApp, by phone, or through the quotation form on this site. We never ask you for a card number, PIN, OTP or banking password.
आपके ब्राउज़र में क्या सेव होता हैWhat stays in your browser
यह वेबसाइट आपकी कार्ट और चुनी हुई भाषा सिर्फ आपके ही ब्राउज़र में सेव करती है। यह जानकारी हमारे सर्वर पर नहीं जाती। ब्राउज़र का डेटा साफ करने पर यह हट जाती है।This website keeps your cart and your chosen language in your own browser only. That information never reaches our servers. Clearing your browser data removes it.
हम जानकारी का उपयोग कैसे करते हैंHow we use it
सिर्फ ऑर्डर तैयार करने, भेजने और उसके बारे में आपसे बात करने के लिए। हम आपकी जानकारी किसी को बेचते नहीं और न ही मार्केटिंग कंपनियों से साझा करते हैं। कूरियर कंपनी को केवल डिलीवरी के लिए ज़रूरी नाम, पता और फ़ोन नंबर दिया जाता है।Only to prepare and send your order and to talk to you about it. We do not sell your information and do not share it with marketing companies. The courier is given only the name, address and phone number needed to deliver.
भुगतानPayments
भुगतान सीधे आपके UPI ऐप या बैंक के ज़रिए होता है। हम आपकी भुगतान संबंधी कोई गोपनीय जानकारी न देखते हैं, न सेव करते हैं। हमें केवल भुगतान का स्क्रीनशॉट मिलता है, जिससे राशि मिलान की जाती है।Payment happens directly through your own UPI app or bank. We neither see nor store any confidential payment details. All we receive is the payment screenshot, which we use to match the amount.
तीसरे पक्षThird parties
साइट पर फॉन्ट Google Fonts से लोड होते हैं और WhatsApp, Instagram, Facebook एवं Google के लिंक मौजूद हैं। इन सेवाओं पर उनकी अपनी गोपनीयता नीतियाँ लागू होती हैं।Fonts on this site load from Google Fonts, and there are links to WhatsApp, Instagram, Facebook and Google. Those services are governed by their own privacy policies.
अपनी जानकारी हटवानाRemoving your information
आप कभी भी हमें फ़ोन या WhatsApp पर कहकर अपनी जानकारी हमारे रिकॉर्ड से हटवा सकते हैं। कानूनी रूप से आवश्यक बिल/GST रिकॉर्ड निर्धारित अवधि तक रखने पड़ते हैं।You can ask us by phone or WhatsApp at any time to remove your details from our records. Invoice and GST records that we are legally required to keep are retained for the prescribed period.
