नियम एवं शर्तेंTerms & Conditions
इस वेबसाइट के उपयोग और यहाँ से दिए गए ऑर्डर पर ये शर्तें लागू होती हैं।These terms apply to the use of this website and to orders placed through it.
हमारे बारे मेंAbout us
यह वेबसाइट Mr. Sehat Wale Natural Foods की है — 82, आनंद विहार कॉलोनी, रामगंजमंडी, कोटा, राजस्थान 326519। FSSAI पंजीकरण 22226057000012, GSTIN 08DPFPK3324N1ZM। प्रोप्राइटर: श्री पवन कुमार।This website belongs to Mr. Sehat Wale Natural Foods — 82, Anand Vihar Colony, Ramganjmandi, Kota, Rajasthan 326519. FSSAI registration 22226057000012, GSTIN 08DPFPK3324N1ZM. Proprietor: Mr. Pavan Kumar.
कीमतेंPrices
साइट पर दी गई कीमतें भारतीय रुपये में हैं और बिना पूर्व सूचना के बदल सकती हैं, क्योंकि कच्चे मसाले का भाव मंडी के अनुसार घटता-बढ़ता रहता है। आपके ऑर्डर पर वही भाव लागू होगा जो WhatsApp पर कन्फर्म किया गया है। शिपिंग शुल्क अलग से लगता है।Prices shown on the site are in Indian Rupees and can change without notice, because raw spice rates move with the mandi. The rate that applies to your order is the one confirmed with you on WhatsApp. Shipping is charged separately.
ऑर्डर एवं भुगतानOrders and payment
ऑर्डर तभी स्वीकृत माना जाता है जब हम उसे WhatsApp या फ़ोन पर कन्फर्म कर दें। भुगतान UPI या बैंक ट्रांसफर से अग्रिम लिया जाता है। स्टॉक न होने या कीमत में बड़ी गड़बड़ी होने पर हम ऑर्डर अस्वीकार कर सकते हैं — ऐसी स्थिति में पूरी राशि वापस कर दी जाती है।An order counts as accepted only once we confirm it on WhatsApp or by phone. Payment is taken in advance by UPI or bank transfer. We may decline an order if stock is unavailable or if a price was clearly wrong — in that case the full amount is returned.
उत्पाद की प्रकृतिNature of the product
ये प्राकृतिक कृषि उत्पाद हैं। फसल, मौसम और बैच के अनुसार रंग, तीखेपन और खुशबू में हल्का अंतर आना स्वाभाविक है — यह किसी दोष का संकेत नहीं है। हम कोई कृत्रिम रंग या मिलावट नहीं मिलाते।These are natural agricultural products. Slight variation in colour, pungency and aroma between crops, seasons and batches is normal and is not a defect. We add no artificial colour and no adulterants.
स्वास्थ्य संबंधी जानकारीHealth information
सेहत नुस्खे पेज पर दी गई पारंपरिक घरेलू जानकारी केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी डॉक्टर की सलाह, जाँच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी बीमारी, गर्भावस्था या दवा चल रही हो तो अपने डॉक्टर से ही सलाह लें।The traditional home remedies on the Health Tips page are shared for general information only. They are not a substitute for a doctor’s advice, diagnosis or treatment. If you have a medical condition, are pregnant, or are on medication, please consult your doctor.
कॉपीराइटCopyright
इस साइट के सभी फोटो, टेक्स्ट, लोगो और डिज़ाइन Mr. Sehat Wale Natural Foods की संपत्ति हैं। बिना लिखित अनुमति के इनका व्यावसायिक उपयोग न करें।All photographs, text, logos and design on this site belong to Mr. Sehat Wale Natural Foods. Please do not use them commercially without written permission.
विवादDisputes
किसी भी विवाद पर भारतीय कानून लागू होगा और उसका क्षेत्राधिकार कोटा, राजस्थान के न्यायालयों में होगा। हम हमेशा पहले बातचीत से मामला सुलझाने की कोशिश करते हैं — कृपया पहले हमें फ़ोन या WhatsApp पर बताएं।Any dispute is governed by Indian law and falls under the jurisdiction of the courts at Kota, Rajasthan. We always try to settle matters by talking first — please call or WhatsApp us before anything else.
